ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीतिरायपुर

CG में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रूपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7500 रूपए और सहायिकाओं को 5 हजार रूपए मिलेंगे.. आदेश जारी

रायपुर, 12 मई 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग के इन्द्रावती भवन, नया रायपुर स्थित संचालनालय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2023 से दिया जाएगा। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रूपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7500 रूपए और सहायिकाओं को 5 हजार रूपए मिलेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस वर्ष प्रस्तुत 2023-24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। इस तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 मई को सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारियों को बढ़ा हुआ अतिरिक्त मानदेय देने का आदेश जारी कर दिया है।

राज्य सरकार ने बजट 2023-24 में महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण हेतु प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रूपए किया है। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपए प्रति माह करने का प्रावधान बजट में किया था।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!