Netagiri.in—-यूं तो भाजपा और आरएसएस हिंदू राष्ट्र बनाने की परिकल्पना लेकर चल रहे हैं और भाजपा हमेशा हिंदू राष्ट्र बनाने समर्पित रहती है तो वही भगवान राम के प्रति आस्था को लेकर भी बढ़-चढ़कर देश के सभी राज्यों में आस्था के आड़ में राजनीति देखने को मिल रही है कांग्रेसी भी पीछे नहीं है छत्तीसगढ़ में इन दिनों भगवान राम को लेकर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं इसी कड़ी में कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के



vidio dekhiye
मार्गदर्शन में जिले में राम दरबार के नाम से राम मंदिर का निर्माण कराया गया है जिसके प्राण प्रतिष्ठा में स्वामी निश्चलानंद महाराज पहुंचे थे साथ ही कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सांसद ज्योत्सना महान सहित कांग्रेस के विधायक एवं सभी कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित थे इस दौरान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंचीय कार्यक्रम में स्वामी निश्चलानंद महाराज के सेवा सम्मान कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया इसके बाद मंच में हिंदू राष्ट्र बनाने सांकेतिक संकल्पित संगीत को चलाया गया यह गाना कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी राजस्व मंत्री विधानसभा अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनों की उपस्थिति में चलता रहा
वैसे तो कांग्रेस हमेशा देश को संवैधानिक ढंग से चलाने के पक्ष में रही है लेकिन इस कार्यक्रम में हिंदू राष्ट्र बनाए जाने संकल्पित सांकेतिक संगीत को लेकर चर्चा का माहौल गर्म रहा कि क्या राम भगवान के बाद हिंदू राष्ट्र बनाने के नारे को भी भाजपा से कांग्रेसी छीन लेना चाहती है
खैर जो भी हो शहर के लिए यह आयोजन बहुत ही शानदार रहा स्वामी निश्चलानंद के प्रवचन के बाद जयाकुमारी के भजनों ने रामभक्तों के बीच आस्था से शराबोर शमा बांधे रखा





