ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Shichhaउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़

NEET UG 2023 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफल रही शौर्या

शौर्या राठौर ने CBSE 12 की परीक्षा में मारी थी बाजी

जिला जांजगीर- चाम्पा निवासी कु. शौर्या राठौर ने NEET UG 2023* की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 575/720 अंक अर्जित कर परिवार और राठौर समाज को गौरवान्वित की हैं। शौर्या आगे डाॅक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहती है।
मेधावी छात्रा शौर्या राठौर बारहवीं
CBSE (सी बी एस ई) की 12 वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर राठौर परिवार को गौरवान्वित की। शौर्या राठौर जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में पदस्थ सयुंक्त संचालक धनंजय राठौर की सुपुत्री है। उनकी माँ रोशनी राठौर आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर के रुप में कार्यरत हैं। शौर्या की बहन सौम्या महाराष्ट्र (मुम्बई) से लाॅ की पढ़ाई कर रही है । शौर्या प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है।
शौर्या राठौर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय बड़ों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और अपने परिवार जनों के स्नेह, शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। शौर्या को उनके इस उपलब्धि पर परिवारजन, रिश्तेदारों, दोस्तों सहित समाज के लोगों बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!