ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentदेश

यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, टैंकर फटने से लगी आग, 25 की जलकर मौत,महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुआ दर्दनाक हादसा

महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक बस हादसा में हो गया। यवतमाल से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 की जलने से मौके पर मौत हो गई।

आठ लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई। हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ। बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस पलटी, जिससे बस में आग लग गई।

बस का दरवाजा नीचे आ जाने से कोई बाहर नहीं निकल सका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो

दिया था। बस पहले एक लोहे के खंभे से टकराई। फिर रोड़ के

बीच बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस

बायीं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया।

ऐसे में लोगों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था।

पुलिस ने बस से 25 शवों को निकाला है। बुरी तरह जलने से
शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पलटने से बस का डीजल टैंक फट गया। इससे डीजल सड़क पर फैल गया। इससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ लोगों को छोड़ सभी जल गए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!