ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकहेल्थ

जिला शिक्षा अधिकारी ने अस्पताल जाकर जानी विद्यार्थियों की कुशलक्षेम

कलेक्टर श्री संजीव झा ने बेहतर इलाज के दिए निर्देश

सभी विद्यार्थी सामान्य, सुबह होंगे डिस्चार्ज

कोरबा 25 जुलाई 2023/ करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बीरतराई में मध्यान्ह भोजन खाकर उल्टी की शिकायत करने वाली शासकीय मिडिल स्कूल की 8 विद्यार्थियों को जिला अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों के देखरेख में स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। इसके साथ ही वे स्वयं भी इस मामले पर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज और करतला बीईओ श्री संदीप पांडेय ने जिला अस्पताल पहुँचकर अस्पताल में भर्ती विद्यार्थियों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी लेकर बेहतर उपचार हेतु आग्रह किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वाज ने बताया कि मिड डे मील में विद्यालय के 47 बच्चों ने सब्जी खाई थी, इस दौरान 8 विद्यार्थियों ने पेट और सिर में हल्का दर्द और उल्टी आने की शिकायत की। स्कूल प्रशासन द्वारा तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कोथारी में आवश्यक उपचार प्रदान करने बच्चों को लाया गया। यहाँ स्वास्थ्य जाँच और एहतियात के तौर पर 8 विद्यार्थियों को 112 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अभी अस्पताल में भर्ती 8 में से 7 ने मिड डे मील खाया था, एक छात्रा जिसने भोजन नहीं किया है, वह अपने आपको कमजोर महसूस कर रही है। उक्त छात्रा को आवश्यक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने चिकित्सकों को कहा गया है। अस्पताल में भर्ती अन्य 7 विद्यार्थियों को निगरानी के तौर पर आज भर्ती रखा गया है और रात हो जाने की वजह से अगले दिन सुबह डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। उन्होंने इस घटना के संबंध में बीईओ करतला का रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!