ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

मोदी सरकार ने रखा छत्तीसगढ़ का मान। प्रदेश की भूपेश सरकार ने छीना गरीबों का निवाला। भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प – लखन लाल देवांगन

पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए उन्होंने सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती में उपाध्याय जी को नमन किया। डगनिया में समाज प्रमुखों से मुलाकात तत्पश्चात आनंद नगर एवं विकास नगर तथा सर्वमंगला नगर और मोती सागर पारा तथा पावर हाउस रोड कोरबा में जनसंपर्क किया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सबका साथ सबका विकास के साथ काम करते हैं छत्तीसगढ़ का उन्होंने मान रखा। प्रदेश में दाना दाना धान खरीदी 61 टन चावल केंद्रीय पूल में खरीदने का निर्णय,51 हजार करोड रुपए से अधिक इसमें राज्य को दिए। 90% धान खरीदी की खरीदी की। जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट 33 सौ करोड़ केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा 33% से बढ़ाकर 43% किया। 8 हजार करोड़ से अधिक प्रतिवर्ष अतिरिक्त छत्तीसगढ़ को दिया। मनरेगा के तहत 2569079 को रोजगार सहित पीएम आवास आयुष्मान योजना जनधन योजना से खाता खोलने का काम किया। वही प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में वादा खिलाफी कर यहां की जनता को ठगने का काम कर रही है। 16 लाख गरीबों के घर को बनने नहीं दिया। पांच साल से न हीं पट्टा वितरण किया। पट्टा को लेकर आंदोलन किए तब इनको याद आई। शराब घोटाला कोयला घोटाला, चावल घोटाला, पीएससी घोटाला अवैध वसूली कर छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया। कोरबा में खुलेआम भ्रष्टाचार कोयला चोरी हुई यहां के विधायक के संरक्षण में जमीनों की दलाली नगर निगम में कमीशन खोरी हुई आप सब से निवेदन है इस भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है और भाजपा के सेवा सुशासन के संकल्प को पूरा करना है। कोरबा सहित पूरे प्रदेश में कमल खिलाना है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!