Netagiri.in—बीजापुर। विधायक विक्रम मंडावी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है. उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. यह हादसा मोदकपाल थाना क्षेत्र में भरोसे की यात्रा के दौरान हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान मोदकपाल के पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए. बेहतर इलाज के लिए विधायक मंडावी और नगर पालिका अध्यक्ष को जिला चिकित्सालय लाया गया है. बताया जा रहा कि इस हादसे में विधायक विक्रम मंडवी का कालर बोन टूट गई है. उन्हें सड़क मार्ग से जगदलपुर लाया जा रहा है. यहां से एयर एंबुलेंस के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है.
Related Articles
संभागायुक्त कोर्ट में तेजी से हो रहा प्रकरणों का निराकरण, ऑनलाइन भी देख सकते हैं केस का अपडेट
December 29, 2024
CRPF कांस्टेबल ने की खुदकुशी, बैरक में लटका मिला शव
December 23, 2024


