ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, योगी, रमन, बृजमोहन व लता उसेंडी समेत इन 40 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारकों का अभियान तेज हो गया है। पहले चरण में बस्तर और दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीट में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत आठ केंद्रीय मंत्री शामिल हैं

स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामेश्वर तेली, बाबूलाल मरांडी, रविशंकर प्रसाद, रघुवर दास, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अरुण साव, वीरेंद्र कुमार खातिक, सरोज पांडेय, अजय जामवाल, नितिन नबीन, पवन साय, नारायण चंदेल, संतोष पांडेय, गुहाराम अजगले, गुरु बाल दास साहब, नित्यानंद राय, बृजमोहन अग्रवाल, मनोज तिवारी, रविकिशन, केशव प्रसाद मौर्य, रामसेवक पैकरा, लता उसेंडी, चुन्नूलाल साहू, चंदूलाल साहू, सतपाल महाराज, बिश्वेर टुडू,देवेंद्र फडणवीस और बंदी संजय कुमार शामिल हैं।

गृह मंत्री शाह ने ली दूसरी सभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बस्तर संभाग में दो रैलियों को संबोधित की। यहां नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद शाह की राज्य की यह दूसरी सभा होगी। इससे पहले शाह ने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। राज्य में दो चरणों में 7 नवंबर (20 सीटें) और 17 नवंबर (70 सीटें) को मतदान होगा।

मोदी की तीन और नड्डा की होगी छह सभाएं

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों के चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी की तीन बड़ी सभाओं को संबोधित कर सकते हैं। इसके पहले मोदी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और बस्तर में सभा को संबोधित कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सरगुजा और राजनांदगांव इलाके में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की छह सभाएं छत्तीसगढ़ में करने की तैयारी है। इसके अलावा सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी की रायपुर, भिलाई, सरगुजा में सभा हो सकती है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!