ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में अपनी फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में चार नामों का ऐलान किया है। अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट मिला है, बेमेतरा से दीपेश साहू को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर अपने सियासी योद्धाओं को मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने बेलतरा से सुशांत शुक्ला और कसडोल से धनीराम धीवर को टिकट दिया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी अंतिम सूची जारी कर दी है। अंतिम सूची में चार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने तीसरी बार में कुल 86 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। अब कुल 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!