ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीति

टी एस सिंहदेव के विरूद्ध अंबिकापुर में भाजपा ने राजेश अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित सीट अंबिकापुर से इस बार भाजपा ने एकदम नए चेहरे लखनपुर के राजेश अग्रवाल पर भरोसा किया है।

ग़ौरतलब है कि टी एस सिंहदेव 2008 से लगातार अंबिकापुर सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं ऐसे में इस हाईप्रोफ़ाइल सीट से भाजपा के लिए प्रत्याशी चयन करना काफी कठिन था।राजेश अग्रवाल पिछले विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे।व्यापारी परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले राजेश अग्रवाल का मारवाड़ी समाज समेत कांग्रेस को बढ़त दिलवाने वाले लखनपुर उदयपुर में भी प्रभाव है ऐसे में भाजपा का कैडर वोट यदि राजेश अग्रवाल के पक्ष में पड़ता है तो मुक़ाबला काफी रोचक हो सकता है।राजपरिवार के टी एस सिंहदेव सबसे अमीर प्रत्याशी हैं लेकिन राजेश अग्रवाल के समर्थन में मारवाड़ी समाज के लोग भी पहले से तैयार हैं ऐसे में अंबिकापुर सीट से सिंहदेव के मज़बूत होने के बाद भी ये चुनाव रोचक होगा ये तय है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!