ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

सीएम बघेल ने अमित शाह को दी मंच पर खुली बहस की चुनौती, एक्‍स पर पोस्‍ट की सोफे की तस्वीर

 छत्‍तीसगढ़ में मतदान शुरू होते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले 15 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पिछले पांच वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर बहस करने की शाह की चुनौती स्वीकार की।

एक काले सोफे की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि जिस पंडरिया विधानसभा में आप मुझे काम पर बहस करने की चुनौती देकर गए थे। उसी पंडरिया विधानसभा में जाकर मैंने चुनौती स्वीकार कर ली है। आपने अभी तक मंच, तारीख और समय नहीं बताया है, लेकिन जनता ने मंच तैयार कर लिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने जिस सोफे की तस्वीर पोस्ट की है। उसमें एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आपके 15 साल के घोटाले और हमारे 5 साल के काम पर बहस होनी चाहिए। छत्तीसगढ़िया डरने वाला नहीं है, आपके जवाब का इंतजार करेगा। मुख्यमंत्री ने पंडरिया के मंच से चुनावी सभा में अमित शाह की तरफ इशारों में बात करते हुए कहा कि बहस के लिए आप समय तय कर लीजिए।

20 सीटों पर मतदान जारी

छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग सहित 20 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 22.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!