ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार इन 15 सीटों पर बढ़त का कीर्तिमान

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में विधानसभा के चुनावी आंकड़ों ने धमाका कर दिया है। बस्तर की 12 और दुर्ग की आठ विधानसभा समेत 20 सीटों पर हुए मतदान का आंकड़ा 78 प्रतिशत पहुंच गया है। इसके पहले हुए चार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की 18 सीटों पर हुए मतदान में कभी यह आंकड़ा इतने अंक को नहीं छू पाया था।

2018 में पहले चरण के चुनाव में 76.47 प्रतिशत हुआ था। 2023 में यह आंकड़ा 78 प्रतिशत पहुंच चुका है। निर्वाचन कार्यालय ने मतदान दलों के वापस लौटने के बाद आठ नवंबर को अंतिम आंकड़ें जारी किए। 20 सीटों में से 15 सीटों पर ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। दुर्ग संभाग की पांच सीटों पर 2018 के मुकाबले मामूली कमी दर्ज की गई है। बस्तर संभाग में बुलेट पर बैलेट भारी पड़ गया। बस्तर की सभी 12 सीटों पर 2018 के मुकाबले ज्यादा मतदान हुआ है।

CG Chunav 2023: छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार इन 15 सीटों पर बढ़त का कीर्तिमान
  • निर्वाचन कार्यालय ने देर रात जारी किए अंतिम आंकड़े
  • पिछले साल की तुलना 1.53% ज्यादा मतदान
  • 2018 में 20 सीटों पर 76.47 प्रतिशत, 2023 में यह बढ़कर 78 प्रतिशत

पांच सीटों पर घटा मतदान

पहले चरण की 20 सीटों पर दुर्ग संभाग की पांच सीटों पर मतदान के आंकड़ें घटे हैं। 2018 के विधानसभा चुनवा के मुकाबले पंडरिया में (0.67 प्रतिशत), कवर्धा में (0.93 प्रतिशत), डोंगरगांव में (0.23 प्रतिशत), खैरागढ़ में (0.34 प्रतिशत) व खुज्जी में (1.55 प्रतिशत) मतदान में कमी आई है।

आंकड़ों पर गौर करें तो 20 सीटों में से 15 सीटों पर 2018 के मुकाबले अधिक मतदान दर्ज किया गया है। इनमें बस्तर संभाग की 12 सीटों में से अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव,नारायपुणर,बस्तर, जगदलपुर,चित्रकोट,दंतेवाड़ा,बीजापुर, कोंटा सहित दुर्ग संभाग के डोंगरगढ़,राजनांदगांव व मोहला मानपुर शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा, पहले चरण के चुनाव में मतदान दलों के वापस लौटने के बाद आठ नवंबर को नए आंकड़ें जारी किए गए हैं। सात नवंबर को जारी आंकड़ो के मुताबिक मतदान का प्रतिशत 70.87 से बढ़कर अब 78 प्रतिशत पहुंच गया है। यह अंतिम आंकड़ें हैं।

20 सीटों पर छह विधानसभा चुनाव के आंकड़ें

विधानसभा सीट-1998-2003-2008-2013-2018-2023 ( 7 नवंबर शाम 5 बजे)-2023 (8 नवंबर)

अंतागढ़-0-0-60.04-74.08-72.18-70.72-79.79

भानुप्रतापपुर-50.53-70.31-65.08-76-75.35-79.10-81

कांकेर-49.64-68.41-70.07-75.81-77.15-76.13-81.14

केशकाल-44.07-68.98-71.09-78.42-77.76-74.49-81.89

कोंडागांव-44.96-61.41-79.02-80.07-80.56-76.29-82.37

नारायणपुर-51.88-61.31-60.09-65.97-71.14-63.89-75.06

बस्तर-0-0-74.08-80.21-80.06-71.39-84.67

जगदलपुर-48.09-64.36-71.08-71.64-77.89-75-78.47

चित्रकोट-29.61-49.73-64.07-71.72-74.74-70.36-81.76

दंतेवाड़ा-36.61-60.02-55.06-56.06-56.40-55.34-69.88

बीजापुर-32.96-37.07-29.02-40.39-45.98-40.98-48.37

कोंटा-36.46-52.40-43.09-45.81-52.59-50.12-63.14

पंडरिया-62.62-76.12-73.05-76.74-75.96-71.06-75.27

कवर्धा-67.01-74.54-74.09-78.18-82.17-72.89-81.24

खैरागढ़-64.83-78.17-76.50-81.79-83.01-76.31-82.67

डोंगरगढ़-63.06-77.71-76.06-80.09-80.68-77.40-81.93

राजनांदगांव-65.62-76.56-78.06-81.23-78.11-79.12

डोंगरगांव-69.82-81.08-79.06-82.81-84.24-76.80-84.1

खुज्जी-68.54-77.18-75.07-82.13-83.98-72.01-82.43

मोहला-मानपुर-0-0-71.07-76.47-77.56-76-79.38

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा, पहले चरण के चुनाव में मतदान दलों के वापस लौटने के बाद आठ नवंबर को नए आंकड़ें जारी किए गए हैं। सात नवंबर को जारी आंकड़ो के मुताबिक मतदान का प्रतिशत 70.87 से बढ़कर अब 78 प्रतिशत पहुंच गया है। यह अंतिम आंकड़ें हैं।

पहले चरण का इतिहास

वर्ष-प्रतिशत

2003-65.68

2008-67.14

2013-75.86

2018-76.47

2023- 70.87 ( सात नवंबर-शाम पांच बजे तक)

2023-78.00 (आठ नवंबर-अंतिम आंकड़े)

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!