ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के आते ही सभी घोटालो की जाँच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जायेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिले के जशपुर विधान सभा के बगीचा मे चुनावी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर मतानांतरण कराने वालों को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी हालत मे जोर जबरदस्ती और प्रलोभन से आदिवासियों से मतानांतरण होने नहीं देगी। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार मे कई घोटाला उजागर हो चुके है।

भाजपा की सरकार बनते ही इन सभी घोटालो की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या का उल्लेख करते हुए कहा की भाजपा की सरकार अगले 5 साल मे, प्रदेश को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करेगी। अपने सम्बोधन मे अमित शाह ने भाजपा के संकल्प पत्र मे किये गए वायदो का भी जिक्र किया।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

अपने सम्बोधन मे अमित शाह ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर राम मंदिर के बहाने निशाना साधा। उन्होंने कहा की राहुल गांधी, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर निर्माण की तिथि पूछा करते थे। अब बता रहे है की जनवरी 2024 मे राम मंदिर मे की प्राण प्रतिष्ठा कर, आम लोगो के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा की राहुल गांधी तो राम लला के दर्शन के लिए नहीं जाएंगे, लेकिन प्रधान मंत्री मोदी ने देश के गरीब जनता के लिए निशुल्क दर्शन की व्यवस्था कर दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!