ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़रायपुर

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ राजभवन पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Netagiri.in—राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें नई सरकार के गठन तक दायित्व निर्वहन करने को कहा है।
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। इस वक्त छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। भूपेश बघेल रविवार देर रात राजधानी स्थित राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के गवर्नर विश्व भूषण हरिचंदन से भेंट की और इस मौके पर भूपेश बघेल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।

गवर्नर हाउस ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर राजभवन के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट में लिखा गया है कि… “राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की। गत विधानसभा चुनाव के परिणाम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें नई सरकार के गठन तक दायित्व निर्वहन करने को कहा गया है”।

इस दौरान प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की फोटो भी साझा की गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए थे।

90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में रविवार को वोटों की गिनती हुई। इसमें सत्ता में करीब तीन-चौथाई बहुमत से काबिज कांग्रेस को सिर्फ 35 सीटें मिली है। जबकि वर्तमान प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) को 54 सीटों पर जीत मिली है। जबकि एक सीट पर अन्य को जीत हासिल हुई है।

नियमानुसार प्रदेश में कम से कम 46 सीट जीतने वाली पार्टी सत्ता में काबिज होती है। इस नाते बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाएगी। बीजेपी को प्रदेश के राज्यपाल सरकार बनाने आमंत्रित करेंगें। इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देना होता है। लेकिन नई सरकार के गठन होने तक वे औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाले रहेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!