ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

शिकायतों पर कार्यवाही का प्रगति प्रतिवेदन समीक्षा करने अब एसपी खुद चलकर जाएंगे थाने, सप्ताह में 1 दिन थानेदार की लगेगी क्लास ,कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला का शुरू हुआ एक्शन प्लान

Netagiri.in—+कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला ने फरियादियों के हित में एक अभिनव पहल की शुरुवात आज से कर दी है। थानेदार अब हर हाल में फरियादियों की शिकायतों पर करवाई करेंगे। इसमें एसपी कार्यालय का पूरा अमला सप्ताह के एक दिन थाने में रहेगा। यहां एसपी खुद मौके पर पहुंच थाने की समीक्षा करेंगे थानेदारों से शिकायतों पर की गई कारवाई का प्रगति प्रतिवेदन लिया जायेगा न करने का कारण पूछा जायेगा और गलती समझ में आने पर मौके पर ही

नोटिस थमा दिया जाएगा थानेदारों के पास गलती सुधारने का केवल एक ही मौका होगा अगर दुबारा निरीक्षण में फरियादियों की शिकायतों पर संतुष्टिपूर्वक कारवाई नहीं दिखी तो उन पर सख्त करवाई की जाएगी। वहीं गुम बच्चों, महिला संबंधित अपराधों पर विशेष प्राथमिकता से करवाई के निर्देश दिए गए है। एसपी की इस पहल से उन फरियादियों को फायदा मिलेगा जो शिकायत लेकर थाने के चक्कर काटने को मजबूर है। थानेदार अपनी नौकरी बचाने करवाई करेंगे। बता दें कि इससे पहले माह में होने वाली क्राइम मीटिंग में थानेदार अपने को बचाने केवल आंकड़ों को जुबानी जमाखर्च कर बच निकलते थे लेकिन अब हर बुधवार एक एक थाने में साहब खुद पहुंचेंगे इस लिहाज से हर दो महीने में थाने का वापस से नम्बर आ जायेगा। आज हुए समीक्षा में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कटघोरा थाने के अपराधों की समीक्षा करते कमी को अगले समीक्षा तक सुधारने का समय दिया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!