ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
रायपुर

रायपुर में जन्मोत्सव का आयोजन

जन्मोत्सव
छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर स्थित ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं धार्मिक दृष्टि से प्रमुख स्थान दूधाधारी मठ के मुख्तियार तथा श्रद्धेय गुरुदेव महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महराज के प्रिय शिष्य, हमारे लघु गुरुभाई श्री रामछबिदास जी महराज का जन्मोत्सव गरिमामय ढंग से दूधाधारी मठ में
मनाया गया।
इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महराज ने साल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके आशीर्वाद प्रदान किये तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिवार जन सहित सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए स्वामी बाला जी भगवान,राघवेन्द्र सरकार जी, संकटमोचन हनुमान जी महराज, श्री स्वामी दूधाधारी जी महराज, श्री शिवरीनारायण भगवान, श्री स्वामी जगन्नाथ जी, राजीव लोचन भगवान एवं विश्ववंदनीय सर्वदेवमयी गौमाता जी से प्रार्थना किए इस अवसर पर श्री दूधाधारी मठ के पुजारी, कर्मचारी, सन्त – महात्मा एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!