ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

चक्रधर नगर पुलिस की कार्यवाही घर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

● घर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी युवक को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….

रायगढ़। कल दिनांक 04.01.2024 को चक्रधरनगर पुलिस ने घर घुसकर महिला और उसके पति से गाली गलौच मारपीट करने वाले *आरोपी युवक लोचन निषाद (23 साल) निवासी ग्राम आमापाल, थाना चक्रधरनगर* पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है । घटना को लेकर 03 जनवरी को ग्राम आमापाल की महिला श्रीमती पूर्णिमा पटेल (34 साल) अपने पति डोरीलाल पटेल के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 03 जनवरी के दोपहर खेत से काम कर घर जा रहे थे । घर के पास गांव का राम प्रसाद और उसकी पत्नी प्रिया यादव मिले जो बताये कि गांव का रज्जू खडिया व लोचन निषाद उनके साथ लडाई झगडा किये हैं । थोड़ी देर बाद दोनों पति-पत्नी घर अंदर आ गये । उसी समय रज्जू खडिया व लोचन निषाद इनके घर अंदर आये और राम प्रसाद और उसकी पत्नी को क्या सीखा रहे थे कहकर गाली गलौच कर दोनों पति-पत्नी से डंडा से मारपीट करने लगे । रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी रज्जू खडिया व लोचन निषाद के विरूद्ध गैर जमानतीय धाराओं पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चक्रधरनगर पुलिस ग्राम आमापाल में दबिश दी । आरोपी रज्जू खड़िया गांव से फरार था, आरोपी लोचन निषाद को हिरासत में लिया गया अपराध विवेचना में सहयोग नहीं करने पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड में पेश किया गया जहां रिमांड स्वीकृत होने पर आरोपी का जेल दाखिल किया गया है । आरोपी लोचन निषाद पूर्व में भी गांव की एक महिला के साथ बेवजह गाली गलौच मारपीट किया था जिसमें चक्रधरनगर पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही किया गया है ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!