ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं को टिकट देने में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों ने उदारता दिखाई है। दोनों दलों से इस बार 33 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान पर हैं, जो कि सरकार बनाने में बड़ी निभाएगी;

 विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं को टिकट देने में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों ने उदारता दिखाई है। दोनों दलों से इस बार 33 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान पर हैं, जो कि सरकार बनाने में बड़ी निभाएगी। कांग्रेस के घोषित 90 प्रत्याशियों में से 18 महिला प्रत्याशी हैं।

वहीं, भाजपा ने अब तक 86 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें 15 महिलाओं को चुनाव लड़ने का अवसर दिया गया है। महिलाओं के प्रति दलों के द्वारा दिखाई गई इस उदारता से प्रदेश के समीकरण बदल सकते हैं। दोनों ही दलों में टिकटधारी महिलाओं की संख्या को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस बार सरकार बनाने में महिला उम्मीदवारों की जीत बड़ा फैक्टर साबित होगा।

कांग्रेस की महिला प्रत्याशी

भानुप्रतापुर(एसटी)- सावित्री मंडावी, संजारी बालोद (सामान्य)-संगीता सिन्हा, डौंडीलोहारा (एसटी)-अनिला भेंड़िया, खैरागढ़ (सामान्य) यशोदा वर्मा,डोंगरगढ़ (एससी) हर्षिता स्वामी बघेल,लैलुंगा (एसटी) विद्यावती सिदार, सारंगढ़ (एससी) उत्तरी जांगड़े, पाली-तानाखार (एसटी) दुलेश्वरी सिदार, तखतपुर (सामान्य) डा. रश्मि आशीष सिंह,पामगढ़ (एससी) – शेषराज हरबंश, बैंकुंठपुर अंबिका सिंहदेव, सरायपाली (एससी) चातुरी नंद, महासमुंद डा. रश्मि चंद्राकर, सिहावा (एसटी) अंबिका मरकाम, धरसींवा (सामान्य)-छाया वर्मा, कुरूद (सामान्य) तारिणी चंद्राकर, बिलाईगढ़ (एससी) कविता प्रान लहरे, प्रतापपुर (एसटी) राजकुमारी मरावी।

भाजपा की महिला प्रत्याशी

कोंडागांव(एसटी) लता उसेंडी, खुज्जी (सामान्य)गीता घासी साहू, भरतपुर-सोनहत (एसटी) रेणुका सिंह,भटगांव (सामान्य) लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर(एसटी)शंकुलता सिंह पोर्थे, सामरी(एसटी) उधेश्वरी पैकरा, पत्थलगांव(एसटी)गोमती साय, लैलुंगा(एसटी) सुनीति सत्यानंद राठिया, चंद्रपुर(सामान्य)बहूरानी संयोगिता, सरायपाली सरला कोसरिया, खल्लारी (सामान्य)अलका चंद्राकर, धमतरी रंजना दीपेंद्र साहू, पंडरिया (सामान्य)-भावना बोहरा, जशपुर-रायमुनि भगत,सारंगढ़-शिवकुमारी चौहान

2018 में कांग्रेस ने उतारे थे 14 व भाजपा ने 13 महिला उम्मीदवार

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 14 व भाजपा ने 13 महिला उम्मीदवारों को मैदान पर उतारा था, जिसमें कांग्रेस की 10 व भाजपा की एकमात्र महिला विधायक ने जीत हासिल की थी। दोनों ही पार्टियों ने इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ाई है।

कांग्रेस ने रायपुर संभाग से उतारे सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी

कांग्रेस की 18 महिला प्रत्याशियों में बिलासपुर संभाग से पांच प्रत्याशी हैं,वहीं बस्तर संभाग से एक, दुर्ग संभाग से चार, सरगुजा संभाग से दो व रायपुर संभाग से कुल छह महिला प्रत्याशी हैं।

सरगुजा संभाग में भाजपा की सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी

भाजपा के 15 महिला महिला प्रत्याशियों में बस्तर संभाग से एक, दुर्ग संभाग से दो, सरगुजा संभाग से सात, बिलासपुर संभाग से दो व रायपुर संभाग से तीन महिला प्रत्याशी हैं। भाजपा ने सरगुजा की महत्वपूर्ण सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है।

कांग्रेस ने विधायकों की टिकट काटकर महिलाओं पर भरोसा जताया

कांग्रेस ने कसडोल की विधायक शंकुतला साहू का टिकट काटा है, वहीं सरायपाली, बैंकुंठपुर, महासमुंद व सिहावा में वर्तमान विधायकों की टिकट काटकर महिला नेत्रियों पर भरोसा जताया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सर्वे के साथ महिला नेत्रियों के मजबूत जनाधार को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौका दिया गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!