कोरबा/14.12.2021 नूतन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा ने सोमवार को आदर्श गौठान कोटमेर एवं पहन्दा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य की महत्वाकंाक्षी ग्राम सुराजी योजना के तहत आदर्श गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित किये जाने वाले कार्यो में गति लाई जावे
कोठा नो के निरीक्षण में पहुंचे जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार ने निर्देशित किया कि सभी गौठानों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था हेतु मनरेगा से कूप निर्माण, डबरी निर्माण, भूमि समतलीकरण कार्य कराये जायें। उन्होनें कहा कि सभी गौठानों में अधिक से अधिक आर्थिक गतिविधिया संचालित करके ग्रामीण महिलाओं का आजीविका संवर्धन किया जाये। उन्होनें कहा कि सभी गौठानों में गोबर क्रय किया जावे, कही पर भी शून्य खरीदी न रहे।
उन्होनें उप संचालक कृषि विभाग को निर्देशित किया कि सभी गौठान, चारागाहों का मिटट्ी परीक्षण कर उसके आधार पर पौधो,फसलों का उत्पादन किया जाये। उप संचालक उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया कि गौठान चारागाहों में मूंगफली आदि व्यवसायिक फसल लगायी जाये जिसका अधिकतम लाभ ग्रामीणों को मिल सके। इस दौरान विभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे
सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी
महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ
जिला पंचायत कोरबा


