ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़प्रशासनिक

पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती के लिये परीक्षा जनवरी में,जेई व डाटा एंट्री आपरेटर की परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक,परिचारक (लाइन) के दस्तावेज का सत्यापन एवं कौशल परीक्षा 18 जनवरी से

रायपुर 22 दिसम्बर 2021- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने 3707 पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) व डाटा एंट्री आपरेटर की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थियों को 23 दिसम्बर से प्रवेश पत्र उनके ई-मेल आईडी. पर भेजे जाएंगे।

इसी तरह परिचारक (लाइन) के लिए दस्तावेज का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जनवरी से होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये कटऑफ मार्क्स (न्यूनतम अंक) के आधार पर डाक से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं तथा इसकी सूची वेबसाइट cspc.co.in पर अपलोड कर दी गई है।
पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनोज खरे ने बताया कि जेई के 307 पदों के लिये लगभग 42 हजार आवेदक तथा डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों के लिये 88 हजार आवेदक हैं। इनके लिये तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। रायपुर, भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां ऑनलाइन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, मान्य फोटो परिचय पत्र और दो रंगीन फोटो साथ में लेकर आना है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह परिचारक (लाइन) के तीन हजार पदों के लिये तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इस पद के लिये दस्तावेज का सत्यापन व दक्षता परीक्षा (शारीरिक) 18 जनवरी से 5 फरवरी तक ली जाएगी। इसके लिये क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय गुढ़ियारी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर में केंद्र बनाए गए हैं। परिचारक के लिये चिन्हित तीन गुना उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट cspc.co.in पर अपलोड कर दी गई है।
परिचारक (लाइन) के आवेदक वेबसाइट पर उपलब्ध उम्मीदवारों की सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा यदि उनके कटऑफ मार्क्स के संबंध में कोई आपत्ति हो तो संबंधित दावा-आपत्ति सुसंगत दस्तावेज के साथ कार्यालय कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी डगनिया रायपुर में 28 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके पश्चात किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अन्य विस्तृत जानकारी के लिये वेबसाइट पर लाॅगइन कर सकते हैं।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!