छत्तीसगढ़ रायपुर 11 नवंबर 2021 छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को मुख्यमंत्री की नाराजगी भारी पड़ी। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दो दिन बाद अवस्थी को पद से हटा दिया गया है। अब अवस्थी से तीन साल जूनियर अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ पुलिस के नये मुखिया होंगे। गृह विभाग ने गुरुवार को यह आदेश जारी कर दिया। 1989 बैच के IPS अशोक जुनेजा अभी एंटी नक्सल ऑपरेशन के महानिदेशक और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और एसटीएफ के प्रमुख हैं। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक जुनेजा को अभी पुलिस महानिदेशक का चालू प्रभार दिया गया है। बताया जा रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार ने औपचारिक अनुमति की जरूरत होती है। जल्दी ही प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पूर्णकालिक नियुक्ति दी जाएगी। अभी तक DGP की जिम्मेदारी संभाल रहे 1986 बैच के डीएम अवस्थी अब राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। दैनिक भास्कर ने बुधवार को ही बता दिया था, प्रदेश में पुलिस महानिदेशक बदले जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराजगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को पुलिस के कामकाज की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने भरी बैठक में कह दिया, मुझे अब आप लोगों से कोई अपेेक्षा नहीं बची है। बार-बार कहने के बावजूद पुलिसिंग में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा, उनके सब्र की परीक्षा मत लीजिए। सुधर जाइये नहीं तो मुझे सुधारना आता है। इस बात पर नाराज थे सीएम बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी चार वजहों से अधिक थी। इसमें सड़कों पर हो रही चाकूबाजी। जुआ-सट्टा का अवैध कारोबार। चिटफंड पर कार्रवाई में ढिलाई और ओडिशा से गांजा तस्करी और प्रदेश में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार को ना रोक पाने में पुलिस की नाकामी है।
ग्राम सोनगुढ़ा में ‘‘ खाकी के रंग ग्रामीणों के संग ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन
ग्रामीणों के शिकायतों का त्वरित निराकरण , कार्यक्रम में 70-75 महिला पुरूष हुए शामिल

छत्तीसगढ़ का पहला मामला जब फर्जीवाड़े में जनप्रतिनिधि को जाना पड़ा जेल कागजों में नाली बनाकर डकार गया था जनता का पैसा नगर पालिका अध्यक्ष ने कोर्ट में किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ का पहला मामला जब फर्जीवाड़े में जनप्रतिनिधि को जाना पड़ा जेल कागजों में नाली बनाकर डकार गया था जनता का पैसा नगर पालिका अध्यक्ष ने कोर्ट में किया सरेंडर
Related Articles
पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ हत्या का आरोपी, मचा हड़कंप
February 7, 2025
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा, अगले 5 दिनों में 3-4 डिग्री की होगी वृद्धि
February 26, 2025