ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

भाजपा नेता नेताम के बिगड़े बोल SP ‌विधायक का नौकर और पुलिस रखैल, कलेक्टर और एसपी गुलाम बनकर काम ना करें ,पद की गरिमा बनाए रखें नहीं , तो इन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी

कलेक्टर और एसपी को बनाएंगे जूतों की माला नेताओं के बिगड़े बोल

अंबिकापुर 12 दिसंबर 2021. राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का मीडिया से बातचीत के दौरान एक विवादित बयान सामने आया है. उन्होने बलरामपुर एसपी…

नेताम के बोल- SP ‌विधायक का नौकर और पुलिस रखैल, इन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी
अंबिकापुर. राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का मीडिया से बातचीत के दौरान एक विवादित बयान सामने आया है. उन्होने बलरामपुर एसपी को कांग्रेस विधायक का नौकर बताया है. उन्होंने कहा बलरामपुर में पुलिस विधायक बृहस्पत सिंह की रखैल बनी हुई है. वहां इन दिनों नंगा नाच चल रहा है. नेताम ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें जूते की माला पहनाई जाएगी. यदि एसपी अपने पद की गरिमा में काम नहीं कर सकते तो अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. अगर कलेक्टर, एसपी ही इस तरह से गुलाम बनकर काम करेंगे तो जनता विश्वास कैसे करेगी. हमारे कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. यह गलत है. हम इसे प्रचारित करेंगे, हम इसकी शिकायत ऊपर भी करेंगे. इस पर अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. उन्हेोने कहा कि कलेक्टर, एसपी अपनी पोस्ट का ध्यान रखें, ये प्रशासनिक स्तर पर सबसे बड़ा पद है इसलिए बे अपने पद की गरिमा बनाकर रखें नहीं तो जरूरत पड़ी तो उन्हें जूतों की माला भी पहनाई जाएगी

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!