ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोरबा जिले में समस्याओं का अंबार, पंचायत जनपद और फिर जिला स्तरीय समाधान शिविरों के लगने के बावजूद कलेक्टर जन चौपाल में आवेदनों ,फरियादियों की भरमार

Chattisgarh korba 1/6/2022 -कोरबा जिले में प्रशासन के अधीन कार्य कर रहे लापरवाह अधिकारियों के चलते समस्याओं का अंबार लगा हुआ है भले ही प्रशासनिक अधिकारी सरकार के निर्देशानुसार हमर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं

वही कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने भी पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं के संबंध में आवेदन लेने एवं निराकरण करने के निर्देश दे रखे हैं

लेकिन ब्लॉक तहसील एवं पंचायत स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों में कार्य के प्रति लापरवाही एवं जनकल्याण की भावना में कमी के चलते लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और जिसके चलते लोग भीषण गर्मी में खुद के पैसे खर्च कर 80 से 90 किलोमीटर दूरी तय कर कोरबा कलेक्टर के जन चौपाल में फरियाद लगाने पहुंच रहे हैं ऐसा कोई भी विभाग नहीं है जिससे संबंधित शिकायतें जन चौपाल में नहीं पहुंच रही हो चाहे वह स्वास्थ्य विभाग हो या जल संसाधन पीएचई या फिर पुलिस विभाग और फारेस्ट विभाग सबसे अधिक मामले राजस्व विभागों के आ रहे हैं तो वहीं खाद्य विभागों में भी राशन सम्बन्धित समस्याओं का अंबार लगा हुआ है तो वहीं आज जन चौपाल में कोरबा कलेक्टर के नहीं रहने पर सभी विभाग के अधिकारी नदारद रहे एक मात्र संयुक्त कलेक्टर और उनकी मदद करता जनसंपर्क विभाग के चपरासी को जन चौपाल में देखा गया आज कलेक्टर जन चौपाल में लगभग 500 से अधिक की संख्या में फरियादी पहुंचे थे और लगभग डेढ़ सौ आवेदन जनचौपाल में आये थे जो कि विभिन्न विभागों से संबंधित थे

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!