ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

डायल 112 के चालक एवं ERV स्टाफ को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित अलग-अलग मामलों में किया मानवतापूर्ण कार्य

  आज दिनांक 30 मई 2022 को डायल 112 में कार्यरत ड्राइवर एवं जवानों ने 02 अलग अलग मामलों में उच्च श्रेणी के बहादुरी,संवेदनशीलता एवम मानवता का परिचय देते हुए मानव जीवन बचाने में उल्लेखनीय कार्य किया , इस तथ्य की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरबा  भोज राम पटेल को मिलने पर उन्होंने डायल 112 के स्टाफ एवं ड्राइवर को शाल , श्रीफल ,प्रमाण पत्र एवम  500–500 रुपए  नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है ।

  उल्लेखनीय है कि कल रात्रि में थाना कटघोरा स्थित डायल 112  के कर्मचारियों को सूचना मिला कि एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से पीड़ित है,जिसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया , किंतु रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाने से डायल 112 वाहन में ही मितानिन के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा सहित अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
    इसी प्रकार थाना बागों अंतर्गत डायल 112 के कर्मचारियों को सूचना मिला कि बागों के अंदरूनी मोहल्ला में 3– 4 हाथी आ गए हैं ,एक परिवार की जान खतरे में है ,डायल 112 के जवानों ने अपने जान का परवाह न करते हुए उस परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला ।
 भोजराम पटेल द्वारा डायल 112 के जवानों द्वारा किए गए साहसिक एवं उच्चकोटि के मानवतापूर्ण कार्य को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना करते हुए भविष्य में भी जिम्मेदारी एवम संवेदन शीलता के साथ कार्य करने हेतु समझाइश दिया गया ।
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!