ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस का मानवीय चेहरा नहर में आत्महत्या करने कूदी महिला की उरगा आरक्षक द्वारा नहर में कूदकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ कोरबा 12/08/2021 कोरबा जिले के थाना उरगा में पदस्थ आरक्षक 603 अभिजीत पांडे एवं लाइकोगार्ड राकेश साहू कनकी नहर पुल बैरियर ड्यूटी पर रात्रि में तैनात था मध्य रात्रि लगभग 2/30 बजे नहर में बहती आ रही महिला के द्वारा बचाव बचाव की आवाज सुनकर डूटी में तैनात आरक्षक एवं गार्ड दोनों अपनी वर्दी उतारकर नहर के गहरे पानी में अपनी जान की परवाह ना करते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए नहर में कूदे और नहर के पानी में डूबती हुई महिला को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई । जिसके बाद महिला से पूछने पर महिला के द्वारा अपना नाम अहिल्या चौहान पति विजय चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी तरदा चौक थाना उरगा जिला कोरबा का रहने वाला बताई तथा पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने हेतु पानी में कूदना बताई , तत्पश्चात पुलिस द्वारा महिला के परिजनों को बुलाकर उन्हें समझाइश देकर महिला को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द किया गया।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!