ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइम

कोरबा: नशे में धुत प्रेमी का खौफ, नाबालिग प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला

कोरबा में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी इलाके में एक नशेड़ी प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

घटना के पीछे प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लड़की को तत्काल रानी धनराजकुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

आरोपी युवक की पहचान निलेश दास उर्फ कालू के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि वह शराब, गांजा और मेडिकल ड्रग्स जैसी नशे की चीजों का आदी है, जिससे उसका मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है। नशे की हालत में उसने अपनी प्रेमिका पर बेरहमी से हमला कर दिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!