ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

चॉकलेट खिलाकर स्कूलों में किया गया विद्यार्थियों का स्वागत, कोविड नियम पालन करते हुए खुले जिले के स्कूल महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने किया स्कूलों का निरीक्षण

कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाते हुए कक्षाएं संचालित करने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ कोरबा 02 अगस्त 2021/कोविड महामारी के कारण लंबे समय से बंद किए गए स्कूलों का आज से संचालन प्रारंभ हो गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो गई है। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कोरबा शहर स्थित पंप हाउस इंग्लिश मीडियम स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा पहुंचकर स्कूल संचालन का निरीक्षण किया। पंप हाउस स्थित स्कूल में महापौर और कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को चॉकलेट खिलाकर स्कूलों में स्वागत किया। लंबे समय के पश्चात पढ़ाई करने स्कूल आए हुए बच्चों को महापौर और कलेक्टर ने मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के शिक्षकों को कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षा संचालन करने के निर्देश भी दिए। महापौर और कलेक्टर ने पंप हाउस स्थित स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ रहे बच्चों से उनके पढ़ाई से संबंधित विषयों की जानकारी ली। कक्षा पांचवी के छात्र हर्ष चौहान को आठ का पहाड़ा सुनाने पर महापौर और कलेक्टर ने चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया और शाबाशी दी। इस दौरान महापौर और कलेक्टर ने कक्षा दसवीं में जाकर भी बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा नियमित पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री कलदीप शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोवर्धन प्रसाद भारद्वाज, डीएमसी श्री अम्बस्ट, एल्डरमैन एस. मूर्ति सहित शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!