ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़हेल्थ

कोरबा में कोरोना का कहर एक ही दिन में मिले 24 पॉजिटिव जिसमें बच्चों की संख्या अधिक शहर का एक मोहल्ला कंटेनमेंट जोन घोषित

August 2, 2021/कोरबा जिले में कोराना संक्रमण की लहर धीरे-धीरे फिर शुरू होने लगी है। सोमवार को जिले के कटघोरा, कोरबा शहर, पाली व पोड़ी उपरोड़ा से कुल 24 नए संक्रमित मिलने से एक बार फिर संक्रमण को फैलने से रोकने की कवायदों को शुरू कर दिया गया है।

इधर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कटघोरा शहर के डंगनियाखार बलगी से 23 वर्षीय पुरुष पॉजीटिव मिला है। पोड़ी-उपरोड़ा गांव से एक व्यक्ति और पाली ब्लॉक से 6 पुरुष व एक महिला सहित 7 संक्रमित मिले हैं जो ग्राम चैतमा में एक ही परिवार से 9 वर्षीय बालक सहित 4 सदस्य एवं ग्राम भादा पाली से 2 लोग शामिल हैं। कोरबा शहर से लगे झगरहा में एक युवती, कदमहाखार साहू मोहल्ला मानिकपुर में 9 वर्षीय बालिका सहित कुल 12 लोग पॉजीटिव मिले हैं जिनमें 11, 12 व 14 वर्षीय बच्चे एक ही परिवार के हैं। परसाभाठा व हाउसिंग बोर्ड कालोनी बालको से भी 2 पुरुष संक्रमित मिले हैं जिनमें एक 66 वर्षीय वृद्ध है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!