ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़

जिले में सजा IPL सट्टे का कारोबार जीत हार का दांव लगवाने वाले दो गिरफ्तार
44,700 नगदी तीन नग मोबाइल और एल ईडी जप्त

छत्तीसगढ़ कोरबा 3 अप्रैल 2022 आईपीएल मैच में हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खेलाने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोरबा पुलिस को सफलता मिली है । आरोपियों के पास से लाखों रुपए का सट्टा पट्टी लिखा रजिस्टर व नगदी रकम 44700 रुपए के साथ 01 नग एलईडी टीवी 03 नग मोबाइल जप्त किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खेलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं । इसके परिपालन में मुखबिरों को सक्रिय किया गया है । आज दिनांक 03-04-2022 को मुखबिर के माध्यम से मुड़ापार निवासी रवि निषाद के घर पर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा-पट्टी लिखकर दांव लगाने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश देकर रवि निषाद पिता अंतराम 40 वर्ष, निषाद मोहल्ला मुड़ापार एवं पदुम सूर्यवंशी पिता पुनीराम 42 वर्ष निवासी नवधा चौक अमरैय्यापारा को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 3 मोबाइल, 01 नग एलईडी टीवी 01 रजिस्टर में लिखी हुई लाखों रुपए की सट्टा-पट्टी, नगदी रकम 44700 रुपए जप्त कर धारा 4 क जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!