ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
actionकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

KORBA : बाघा ने किया …मृतक का जूता मुंह में दबाए हत्यारे के घर पहुंचा डॉग ‘बाघा’, कातिल तक ऐसे पहुंची पुलिस

Netagiri.in___कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में हुई नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के ट्रेंड डॉग ‘बाघा’ ने अहम भूमिका निभाई। सोमवार सुबह नंदकुमार पटेल की बेरहमी से हत्या के बाद जब पुलिस जांच में उलझी नजर आई, तब डॉग स्क्वाड के बाघा ने कुछ ही मिनटों में हत्यारे तक पुलिस को पहुंचा दिया।

Oplus_16908288

 

घटनास्थल पर मृतक का जूता और लोवर पड़ा मिला था। बाघा को जैसे ही मृतक का जूता सूंघाया गया, वह उसे मुंह में दबाकर करीब 200 मीटर तक दौड़ता हुआ सीधे एक ग्रामीण के घर जा घुसा। यह घर आरोपी जयशंकर का बताया गया।
इस दौरान बाघा की सूझबूझ और ट्रेनिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े।
डॉग बाघा की सटीक ट्रैकिंग से उस समय और पुष्टि हो गई, जब पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी जयशंकर को ग्रामीणों के सामने लाया गया। बाघा सीधे मुंह में जूता दबाए आरोपी के पास पहुंच गया, जिससे हत्या की गुत्थी पूरी तरह सुलझ गई।
पुलिस के अनुसार मृतक नंदकुमार पटेल और आरोपी जयशंकर पड़ोसी थे। रविवार रात नंदकुमार आरोपी के घर गया था, जहां उसकी पत्नी के साथ मस्ती-मजाक

को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर जयशंकर ने डंडे से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम और साइबर सेल मौके पर पहुंची। डॉग बाघा की मदद से पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!