ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़हेल्थ

आज जिले के 301 जांच केन्द्रों में निशुल्क बीपी-शुगर जांच कैम्प का आयोजन

जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी जांच कैंपों का करेंगे निरीक्षण

कोरबा 01 जून 2022/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार कोरबा जिले में 02 जून को निःशुल्क बीपी, शुगर जांच कैम्प का आयोजन किया जायेगा। कैम्प में 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के बीपी और शुगर की जांच की जायेगी। जांच कैम्प का आयोजन पूरे कोरबा जिले में किया जायेगा। इसके लिए 301 जांच केन्द्र बनाये गये हैं। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जिले के सभी विकास खंडों और शहरी क्षेत्रों में बीपी शुगर जांच कैंपों के निरीक्षण के लिए जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी है। अधिकारी कर्मचारी जांच कैंपों में जाकर शिविर का पर्यवेक्षण कर सफल क्रियान्वयन और समन्वय में सहयोग करेंगे। निशुल्क बीपी शुगर जांच कैंप के अंतर्गत जिले के कुल 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 255 उपस्वास्थ्य केंद्र – हेल्थ एंड वेलनेश सेंटरों के माध्यम से निर्धारित स्थल पर बीपी शुगर जांच किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.बी. बोडे ने बताया कि उक्त जांच शिविर में 30 वर्ष के अधिक उम्र के सभी व्यक्ति अपने नजदीकी जांच शिविर में प्रातः 9 बजे से सायं 5:00 बजे तक जाकर अपना बीपी व शुगर निःशुल्क जांच करा सकते है, जांच के दौरान पाये गये मरीजों को नजदीकी उच्च शासकीय संस्था में संदर्भित किया जायेगा। जहां उन्हे निःशुल्क उपचार एवं दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी।

    जांच केन्द्र में बीपी, शुगर की जांच करने के लिए मेडिकल टीम उपलब्ध रहेगी।  कैम्प में जांच कराने वाले लोगों का रिकार्ड मेन्टेन भी किया जायेगा। पूर्व के कैंप में जांच के पश्चात बीपी शुगर के पहचान वाले मरीजों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाई और स्वास्थ्य सलाह भी दिया जाएगा।  जांच के उपरांत बीपी, शुगर के नए मरीजों की पहचान होने पर ऐसे मरीजों को नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में ईलाज के लिए रिफर किया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को निःशुल्क ईलाज की भी सुविधा मिलेगी। कैम्प में आये लोगों को 15 दिनों के अन्तराल में बीपी, शुगर की जांच कराने के लिए भी जागरूक किया जायेगा। सीएमएचओ डॉ. बी.बी.बोडे ने बताया कि निःशुल्क बीपी, शुगर जांच कैंप के लिए पर्याप्त संख्या में बीपी मशीन और शुगर जांच के लिए ग्लूकोमीटर उपलब्ध है।
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!