ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार हो रही कम, केवल 44 एक्टिव केस ,अब तक 53 हजार 164 मरीज हुये स्वस्थ, कुल 54 हजार 086 कोरोना पॉजिटिव

कोरबा 10 अगस्त 2021/जिले में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही थी। जिले में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के फलस्वरूप जिले में केवल 44 कोरोना के एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। 09 अगस्त को जिले में केवल चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। संक्रमण कम होने से कोरोना रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्तमान में जिले में कोविड रिकवरी रेट 98 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमितों का र्इ्रलाज कोविड अस्पतालों के साथ-साथ होम आइसोलेशन में भी रखकर किया जा रहा है। कम संक्रमित मरीज मिलने के कारण कोविड अस्पतालों के अधिकतर बिस्तर खाली हैं। वर्तमान में केवल 14 कोविड मरीजों का ईलाज कोविड अस्पतालों में भर्ती कर किया जा रहा है। जिले में अब तक 54 हजार 086 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 19 हजार 076 एवं शहरी क्षेत्रों में 35 हजार 010 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। 53 हजार 164 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं तथा केवल 44 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। अब तक जिले में 878 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई हैं। जिले में अब तक ठीक हुए कोरोना संक्रमित मरीजों में से 96 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में रहकर पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अब तक 51 हजार 237 मरीज होम आइसोलेशन में रह कर पूरी तरह ठीक हुए हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमितों को मेडिकल टीम द्वारा लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। गंभीर लक्षण वाले होम आईसोलेटेड मरीजों को तत्काल बेहतर ईलाज के लिए कोविड अस्पतालों में रिफर किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के शहरी क्षेत्र में अब तक 19 हजार 356 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है जिसमें से 18 हजार 959 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा 12 मरीजों का ईलाज जारी है। इसी प्रकार कोरबा के ग्रामीण क्षेत्र में चार हजार 587 कोरोना मरीज पाए गए हैं इन मरीजों में से चार हजार 528 लोग ठीक हो चुके हैं तथा 06 कोरोना के एक्टिव केस हैं। पाली में अभी तक कुल पांच हजार 151 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इन मरीजों में से पांच हजार 082 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं तथा 07 मरीजों का ईलाज चल रहा है। कटघोरा में अभी तक 16 हजार 752 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से 16 हजार 485 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं तथा 07 लोगों को ईलाज चल रहा है। करतला में पांच हजार 133 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इन संक्रमितों में से पांच हजार 046 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 04 लोगों का ईलाज जारी है। इसी प्रकार तहसील पोड़ी-उपरोड़ा में अभी तक कुल तीन हजार 107 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है जिसमें से तीन हजार 064 लोग कोरोना नेगेटिव हो चुके हैं तथा 08 लोगों का ईलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग सजगता और गंभीरता से कोरोना संक्रमण को रोकने और कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक करनेे में लगे हुए हैं। जिले में रोजाना लगभग एक हजार 200 से अधिक लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा हैं। कोरोना की जांच आरटीपीसीआर, रैपिड एंटीजन टेस्ट और ट्रु-नॉट तीन पद्धतियों से की जा रही है। जिले में अब तक कुल छह लाख 21 हजार 055 टेस्ट सैम्पल लिए जा चुके हैं। सर्वाधिक जांच एंटीजन विधि से किया जा रहा है। आरटीपीसीआर से अब तक एक लाख 38 हजार 969 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई जिनमें से एक लाख 26 हजार 068 सैम्पलों का जांच रिपोर्ट निगेटिव तथा नौ हजार 976 सैम्पलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी प्रकार एंटीजन से चार लाख 46 हजार 672 सैम्पल लिए गए जिनमें से चार लाख 08 हजार 119 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव तथा 38 हजार 412 सैम्पलों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ट्रू-नाट विधि से अब तक 35 हजार 414 सैम्पल लिए गए जिनमें से 29 हजार 638 सैम्पल निगेटिव तथा पांच हजार 698 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!