ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा जिले में घटी शर्मनाक घटना, छात्रावास का अधीक्षक सहित दो अन्य आरोपी दो दिन तक आदिवासी लड़की को बंधक बनाकर करते रहे अनाचार

छत्तीसगढ़ कोरबा 16 सितंबर 2021 कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक छात्रावास का अधीक्षक जिसके जिम्मे सैकड़ों बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी होती है उसने और उसके दो साथियों ने गांव की ही एक आदिवासी लड़की को दो दिन तक घर के कोठार में बंधक बनाकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया है घटना दिनांक 13 सितंबर की है जब पीड़ित लड़की अपने घर के पास हैंडपंप में पानी लेने गई थी और घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और नहीं मिलने पर दूसरे दिन पुलिस को सूचना दी जबकि मामला लड़की से जुड़ा था और संदिग्ध था कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल दर्री डीएसपी को मामले में टीम बनाकर जांच करने के आदेश दिए थे वही महिला डीएसपी के नेतृत्व में दीपका पुलिस ने जब गांव के लोगों से कड़ाई से पूछताछ करना शुरू किया ही था कि गांव के किसी व्यक्ति ने लड़की को आरोपी विजय सिंह के कोठार में संदिग्ध अवस्था में देखा और गांव वालों को इसकी सूचना दी इसके बाद लड़की को वहां से लाया गया 15 सितंबर की शाम आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया गया लड़की ने परिजनों को एवं पुलिस को अपनी आपबीती बताई और घटना के बारे में जानकारी दिया वहीं पुलिसिया पूछताछ में भी आरोपियों ने भी लड़की को नल के पास से उठा ले जाने और उसके मुंह में कपड़ा डालकर 2 दिन तक बंधक बनाकर अनाचार की घटना को अंजाम देने अपराध को कबूल किया पुलिस ने तीनों आरोपियों आरोपी हीरालाल यादव, आरोपी विजय कंवर (अधीक्षक बालक छात्रावास) ,आरोपी रामलाल मरकाम उर्फ बल्ला सभी निवासी थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत के हैं आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 279/ 21 धारा 376 (2 )(घ) 342,34 भादवी के तहत एफ आई आर दर्ज कर तीनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया है दीपका पुलिस ने बताया कि मामले की पीड़िता शारीरिक रूप से काफी कमजोर है और आरोपियों ने अपरहण के दौरान पीड़िता को खाने-पीने को भी नहीं दिया था मामले में पीड़िता के परिजनों एवं क्षेत्रीय निवासियों में आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!