ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत का 9 से 12 तक कोरबा जिले का गांव गांव दौरा कार्यक्रम

Chhattisgarh Korba 9 April 2022 कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास 9 अप्रैल रात्रि कोरबा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी व अपने तीन दिवसीय प्रवास के तहत रामपुर, पाली तानाखार,कटघोरा विधानसभा अंतर्गत दर्जनों ग्राम का दौरा करेंगी।
सांसद ज्योत्सना महंत 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे कोरबा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे कोरबा ब्लाक के ग्राम बरीडीह में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से मुलाकात करेंगी। शाम 5 बजे कोरबा ब्लाक के ग्राम नकटीखार में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से मुलाकात, सायं 6.30 बजे कटघोरा ब्लाक के नगर पंचायत छुरी में कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मुलाकात करेंगी। 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे कार द्वारा करतला ब्लाक के ग्राम रामपुर के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12 बजे ग्राम रामपुर में जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मिलित होंगी। दोपहर 2.30 बजे करतला ब्लाक के ग्राम कोल्गा में कार्यकर्ताओं व आमजनों से मुलाकात करेंगी। दोपहर 3.30 बजे ग्राम पसरखेत में स्थानीय कार्यक्रम तथा बुजुर्गों के सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। शाम 6 बजे कोरबा पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों से मुलाकात करेंगी। इसी तरह 12 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे पोड़ी ब्लाक के ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा में कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मुलाकात, दोपहर 12 बजे पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम कोरबी (चोटिया) में कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मुलाकात करेंगी। दोपहर 2 बजे ग्राम बिंझरा (तुमान), शाम 3 बजे पाली ब्लाक के ग्राम मदनपुर में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से मुलाकात करेंगी। शाम 4.30 बजे पाली ब्लाक के ग्राम पोड़ी लाफा में बियार समाज के सम्मेलन में सम्मिलित होंगी। शाम 5.30 बजे ग्राम पोड़ी लाफा से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!