ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

खदानों में सैकड़ों की तादाद पर घुसे कोयला चोरों द्वारा चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन मौके पर पहुंचे कलेक्टर एसपी ,एसईसीएल को दिए कड़े निर्देश

Chhattisgarh Korba 20 Mai 2022 कोरबा/ एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना में सैकड़ों की संख्या में लोगों के द्वारा कोयला चोरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने और सरकार एवं जिले में कानून व्यवस्था पर लोगों के सोशल मीडिया के जरिए अनर्गल कमेंट के बाद खदानों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने गंभीरता दिखाई है।

सोशल मीडिया कोयला चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर एसपी

और खदानों से कोयला चोरी का पूरा ठीकरा प्रबंधन पर फोड़ा है वहीं बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने एक दिन पूर्व कोयला चोरी की जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद आज कलेक्टर और एसपी ने गेवरा व दीपका खदान का निरिक्षण कर सुरक्षा उपयों का जायजा लिया। यहां खदानों की सुरक्षा व्यवस्था काफी सामान्य पाई गई। लिहाजा मौके पर ही जेसीबी वाहन को बुलवाया गया और खदान के चारों तरफ गड्ढा खुदवाने के साथ ही उनके फेंसिंग के निर्देश कलेक्टर ने दिए है। मीडिया से चर्चा के दौरान कलेक्टर के बताया,कि जनवरी फरवरी माह में एसईसीएल की बैठक लेकर अधिकारियों को खदानों की सुरक्षा को लेकर निर्देशित किया था लेकिन अधिकारियों ने प्रशासन के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया। कलेक्टर ने खदान के पास एक पोस्ट बनाने को कहा और निरिक्षक स्तर के अधिकारी की मौजूदगी 24 घंटे रखने के आदेश कलेक्टर रानू साहू ने दिए है

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!