ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

खाकी के रंग स्कूल के संग”अभियान के तहत पुलिस पहुँची NCDC स्कूल में ▪️ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला NCDC में विद्यार्थियों को दी गयी कानून की जानकारी ▪️खेल खेल में बच्चों को दी गयी कानून, आत्मरक्षा एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ,बालको की शिकायत को सुगमता से पुलिस तक पहुँचाने स्कूल प्रबंधन को प्रदान की गई शिकायत पेटी

 आज दिनांक 15/12/2021   पुलिस अधीक्षक  कोरबा  भोजराम पटेल,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा  अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में ‘’खाकी के रंग स्कूल के संग” कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला NCDC में  नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा  योगेश साहू, थाना प्रभारी कोतवाली  रामेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय NCDC पहुंचकर छात्र छात्राओं को कानून,सायबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध,महिलाओं पर घटित होने वाले अपराध,छेडछाड व पुलिस से संबंधित जानकारियां देते हुये जीवन में अनुशासन बनाये रखने व असामाजिक तत्वों से दूर रहने तथा नशीली चीजों का सेवन न करने की समझाईश दी गई। 

इस दौरान विशेष रूप से स उ नि नीलम केरकेट्टा द्वारा महिला अपराधों की जानकारी दी गयी तथा महिला आरक्षक रेहाना द्वारा बालिकाओ को आत्म रक्षा की विशेष रूप से जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान शाला की प्राचार्या श्रीमती चंदना पॉल, तथा अन्य शिक्षक गण, आरक्षक राकेश जांगड़े, आरक्षक आलोक टोप्पो आफ उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!