ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedकोरबाछत्तीसगढ़

गांव का गरीब बच्चा अंग्रेजी माध्यम से ग्रहण करेगा शिक्षा स्वामी आत्मानंद स्कूल उन्नयन कार्य हेतु विधायक ननकीराम कंवर ने किया भूमि पूजन

छत्तीसगढ़ कोरबा 9 सितंबर 2021 गांव गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा शिक्षा अर्जन कर सके इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर शिक्षा को एक नई दिशा देने का कार्य प्रयास किया है अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा समय की मांग है स्कूल में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान प्राप्त कर नौनिहाल वैश्विक प्रतियोगिताओं में शामिल होकर सफलता का परचम लहराएंगे इसी कड़ी में कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम करतला
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करतला में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के उन्नयन भवन का भूमिपूजन करतला मुख्यालय में सम्पन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर शामिल हुए जिनके कर कमलों से जीर्णोद्धार के माध्यम से अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं के लिए भवन का निर्माण किया जाना खनिज न्यास निधि से प्रस्तावित है।

जानकारी के अनुसार लगभग 1.55 करोड़ रुपये की लागत से पुराने भवन का जीर्णोद्धार कर हिंदी तथा अंग्रेजी दोनो माध्यम के विद्यार्थियों को अध्ययन सुविधा प्रदान की जाएगी।

जनपद सीईओ राधेश्याम मिर्झा ने बताया कि अब करतला में हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों माध्यमों से कक्षाएं संचालित हो सकेगी जिसके लिए जिला खनिज न्यास निधि से जिला प्रशासन ने राशि स्वीकृत की है।

कार्यक्रम में सभी ग्रामवासी और पंचायत के सरपंच , उपसरपंच , पंच और सचिव तथा स्थानीय नेता और स्कूल के प्राचार्य और सभी स्टाफ के लोग और स्कूली बच्चे उपस्थित थे । विशेष रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष करतला श्री नटवर शर्मा , जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप कंवर , शैलेन्द्र राय , संतोष साहू , और सभी ग्राम वासी उपस्थित थे ।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!