ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

जलमल शोधन संयंत्र में भ्रष्टाचार मानिकपुर जीएम व सिविल मैनेजर सहित ठेकेदार की संलिप्तता दोषियों पर कार्यवाही की मांग

छत्तीसगढ़ कोरबा 21 सितंबर 2021 कोरबा जिले के एसईसीएल अधिकारियों के भ्रष्टाचार की शिकायत सह प्रबंधक निर्देशक एवं सचिव कोल इंडिया से की गई है दरअसल एसईसीएल मानिकपुर परियोजना अंतर्गत मानिकपुर कॉलोनी क्षेत्र में जल शोधन संयंत्र वर्ष 2001 -2 में लगाया गया था जिसका उद्देश्य दूषित मल जल से जल शुद्धीकरण करना था लेकिन संयंत्र स्थापना के एक या दो वर्ष बीतने के बाद मेंटेनेंस के अभाव में बंद पड़ा रहा लेकिन पिछले कई वर्षों से संयंत्र के मेंटेनेंस के नाम पर कई लाख रुपए निकाल लिए गए और एसईसीएल के अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच मिल बांटकर रकम हजम कर ली गई वही बंद पड़े संयंत्र की शिकायत छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप मिरी ने पर्यावरण संरक्षण विभाग को की थी जिसके बाद 21सितंबर मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण विभाग के अधिकारी मौके मुआयना पर जांच करने पहुंचे और संयंत्र को बंद पाया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अन्य कई खामियां भी पाई जिसका पंचनामा तैयार कर अब अधिकारी एसईसीएल प्रबंधन पर कार्यवाही की तैयारी भी कर रहे हैं वही शिकायतकर्ता दिलीप मिरी ने इस संयंत्र के मेंटेनेंस के नाम पर जारी हुई राशि में भ्रष्टाचार की शिकायत कोल इंडिया के निर्देशक एवं सचिव कोल इंडिया से करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की जिसमें मानिकपुर परियोजना के जीएम सिविल मैनेजर व संबंधित ठेकेदारों की संलिप्तता बताते हुए ठोस कार्यवाही करने शिकायत पत्र सौंपा गया है

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!