ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

दर्री बराज में सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित

वाहन आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का करेंगे उपयोग

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जारी किए आदेश

कोरबा 02 अप्रैल 2022/ मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य के अंतर्गत दर्री बराज  में सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए बराज में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है। इस अवधि में वाहन आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उल्लेखनीय है की कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग के द्वारा  दर्री बरॉज में सीमेंट कांक्रीट का कार्य पूर्ण होने तक यातायात में पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने हेतु अनुरोध किया गया है। अतः जिला परिवहन अधिकारी कोरबा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात कोरबा द्वारा प्रस्तुत संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग, कोरबा तथा कार्यपालन अभियंता, हसदेव बरॉज जल प्रबंध संभाग रामपुर के तकनीकी रिपोर्ट-प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम के तहत लोक सुरक्षा के दृष्टि से हसदेव बरॉज ब्रिज मार्ग का निर्माण कार्य हेतु हसदेव बरॉज ब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध पश्चात् सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग निम्नानुसार आगामी आदेश तक निर्धारित की गयी है :-

  1. रायगढ़, चाम्पा से आने वाली वाहन के लिए :- उरगा, रेलवे कासिंग, बरबसपुर बाईपास से होकर रिस्दी, बालको, रूमगरा से ध्यानचंद चौक होते हुए सी.एस.ई.बी. चौक से स्टेडियम तिराहा, राताखार बाईपास मार्ग से :- गेरवाघाट, हसदेव बरॉज के बाद, दर्री, कटघोरा, अंबिकापुर की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी। इसी प्रकार सर्वमंगला ब्रिज, कुसमुण्डा की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी।
  2. कोरबा शहर के वाहन के लिए :- सी.एस.ई.बी. चौक से स्टेडियम तिराहा, राताखार बाईपास मार्ग से: गेरवाघाट, हसदेव बरॉज ब्रिज के बाद, दर्री, कटघोरा, अंबिकापुर की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी। इसी प्रकार सर्वमंगला ब्रिज, कुसमुण्डा की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी।
  3. अंबिकापुर, कटघोरा की ओर से आने वाले वाहन के लिए :- दर्री हसदेव बरॉज ब्रिज के पहले गेरवाघाट से होकर राताखार बाईपास मार्ग से :- स्टेडियम तिराहा से होकर सी.एस.ई.बी. चौक से ध्यानचंद चौक, रूमगरा, बालको, रिस्दी बरबसपुर बाईपास मार्ग से उरगा, रायगढ़, चाम्पा की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी। साथ ही  सर्वमंगला ब्रिज, कुसमुण्डा की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी।
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!