ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीति

नंदकुमार बघेल के खिलाफ डीडी नगर थाने में केस हुआ दर्ज ब्राह्मण समाज की ओर से केस दर्ज कराया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में अपने पिताजी के बयान पर जताया दुख

छत्तीसगढ़ रायपुर 5 सितंबर 2021 समाज का आरोप है कि सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ब्राह्मण समाज के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। बीते दिनों ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी करते नंदकुमार बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।

पुलिस ने अवनेश पांडेय, सौमित्र मोहन मिश्रा और ब्राह्मण समाज के अन्य सदस्यों की शिकायत पर नंद कुमार बघेल के खिलाफ साम्प्रदायिक भावना को भड़काने और समाजिक माहौल खराब की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

इस बात की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिता के बयान पर दुःख जताते हुए कहा था कि सोशल मीडिया में यह बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिए कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं।

उन्होंने कहा कि एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!