ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ने जिले के समस्त थाना/चौकियों के मददगारों की ली मीटिंग

➡️फरियादियों की हर सम्भव सहायता एवम पक्षपात न करने की दी सलाह

➡️ ईमानदारी ,लगन एवम निष्ठा से कार्य करने की दी सलाह।

छत्तीसगढ़ कोरबा दिनांक 11.08.2021 को पुलिस अधीक्षक  कोरबा श्री भोजराम पटेल  द्वारा  पुलिस कार्यालय कोरबा के कान्फ्रेस हॉल में जिले के समस्त थाना/चौकी में पदस्थ मददगारों  की मीटिंग ली गई।
 विदित हो कि थाने के कार्यों के सुचारू संचालन एवं थाना प्रभारी/थाना मुंशी के सहयोग के लिए थाना में पदस्थ पढ़े लिखे एवं होशियार आरक्षक को मददगार के रूप में कार्य कराया जाता है।*
   थाना/चौकियों में आने वाले फरियादियों का पहला संपर्क थाना मुंशी/मददगार से ही होता है फरियादियों को थाना प्रभारी से मुलाकात कराने एवम समस्याओं के समाधान में मददगार  थाना  मद्दगार एक सेतु के रूप में कार्य करते हैं ।थाना/चौकियों का रिकॉर्ड मेन्टेन करने ,वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का जवाब तैयार करने एवं जानकारी बनाकर वरिष्ठ कार्यालय भेजने में मददगार ही प्रमुख कार्य करता है।
  पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक कोरबा के रूप में पदस्थ होने बाद से लगातार पुलिसिंग को चुस्त, दुरुस्त बनाने एवं पुलिस एवं जनता के मध्य सम्बन्धो में मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है एवं लगातार सामुदायिक और जनता से जुड़े हुये कार्यो को प्राथमिकता से कर रहे हैं।
  संवेदनशील  पुलिस अधीक्षक ने महसूस किया कि अपराध घटित होने के पश्चात घटना स्थल तक पँहुचने का रेस्पॉन्स टाइम जितना कम हो उस मामले में सफलता मिलने की संभावना उतनी अधिक होती है।अतः थानों में आने वाले फरियादियों की पहली मुलाकात जिस अधिकारी से होती है यदि उसे संवेदनशील बना दिया जाए तो फरियादियों की आधी समस्याओं का समाधान तो तत्काल किया जा सकता है, साथ ही अपराध घटित होने पर अल्प समय मे सफलता मिल सकती है।
 मीटिंग मे  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना/चौकी में आने वाले फरियादियों से शालीन व्यवहार किया जाए,उनकी समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र किया जाए,एक ही कार्य के लिए बार बार न बुलाया जाए,मददगार  रूचि लेकर शासकीय दस्तावेजों को अपडेट करने, थाने में रखे जाने वाले तखतियों, रजिस्टरो का संधारण कर  समय पर वरिष्ठ कार्योलयों द्वारा चाही गई जानकारी को समय पर भेजने में थाना प्रभारी एवम मुंशी की मदद करें है।        
जवाबदेही एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी गई। उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग के सबसे निचले पायदान के कर्मचारियों का मीटिंग लेकर निर्देश दिए गए है ।पुलिस अधीक्षक के उपरोक्त कार्य से सभी कर्मचारी काफी खुश नजर आए और उन्होंने वायदा किया है कि पुलिस अधीक्षक के मंशा अनुरूप कार्य कर कोरबा पुलिस की छवि एवम कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे ।आने वाले समय मे इसका असर अवश्य देखने को मिलेगा।*
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!