ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा आरक्षक अभिजीत पांडे को एसपी भोजराम पटेल ने किया लाइन अटैच, विभागीय दंड से भी किया गया दंडित

सब्जी व्यापारी व पुलिस आरक्षक के बीच हुए विवाद में की गई कार्यवाही
नगर पुलिस अधीक्षक के जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्यवाही

छत्तीसगढ़ कोरबा 7 नवंबर 2021 विगत दिनों सब्जी मंडी कोरबा में आरक्षक अभिजीत पाण्डेय एवम सब्जी व्यापारियों के मध्य विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था । मामला पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के संज्ञान में आने पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा को मामले का जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे । नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू द्वारा मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया । उक्त विवाद में आरक्षक अभिजीत पांडेय की गलती पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा आरक्षक अभिजीत पांडेय को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र कोरबा में सम्बद्ध किया गया है, साथ ही निंदा की सजा से दण्डित किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आम जनता एवम पुलिस के मध्य मित्रवत सम्बन्ध स्थापित किया जाए । पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बख्शा नही जाएगा ।किन्तु प्राप्त शिकायत पर समुचित जांच के उपरान्त ही कार्यवाही किया जाएगा । वही दूसरी ओर फर्जी शिकायत पाए जाने पर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्यवाही कठोर कार्यवाही किया जाएगा ।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!