ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

फर्नीचर घोटाले में निपट गए डीईओ ,कोरबा सहित अन्य जिलों में भी फर्नीचर घोटाले पर हो सकती है कार्यवाही

छत्तीसगढ़ रायपुर- शुक्रवार को विधानसभा में बेमेतरा जिले के स्कूलों में फर्नीचर घोटाले का गूंजा। ध्यानाकर्षण में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने इस मामले को उठाते हुए करोड़ों रुपये घोटाले का आरोप लगाया था।अब बेमेतरा में फर्नीचर घोटाले की गाज DEO पर गिरी है। मंत्री के निर्देश पर बेमेतरा की जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी की छुट्टी हो गयी है।मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर फर्नीचर घोटाले में गड़बड़ियां की गयी है। इस मामले में कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा का विपक्षी विधायकों ने भी खूब साथ दिया। इस मामले में विधायकों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने इस मामले में जांच का ऐलान करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को तत्काल पद से हटाने का निर्देश दिया।
वही शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने कहा कि डीईओ मधुलिका तिवारी को संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में अटैच किया जायेगा। इस मामले में विपक्ष का आरोप था कि स्कूलों में खरीदी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जाता है। ना तो गुणवत्ता का ख्याल रखा जाता है और ना ही खरीदी में प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है। सूत्रों की माने तो फर्नीचर घोटाले में कोरबा सहित अन्य जिलों का भी नाम आ रहा है जिसकी जांच उपरांत कार्यवाही होना सुनिश्चित माना जा रहा है

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!