ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग…. पेट्रोल पंप के सेनटेक्स टंकी में मिला कर्मचारी का शव, मचा हड़कंप

Netagiri.in___Renujaiswal…कोरबा। शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुड़ापार स्थित आर जे पेट्रोल पंप की छत पर बनी पानी की टंकी में एक कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान ओम प्रकाश यादव, निवासी राताखार, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पानी की टंकी में शव किन परिस्थितियों में पहुंचा, और यह हत्या है या दुर्घटना यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच के साथ ही मामले के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!