ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ आयोजित

अटल जी का व्यक्तित्व ऐसा था जिसके सामने हिमालय भी बौना साबित हो जाये – डॉ राजीव सिंह

छत्तीसगढ़ कोरबा 16 अगस्त 2021 उपरोक्त कथन थे भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के, जो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनसंघ के संस्थापक, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जिला कोरबा में आज एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित के दौरान कहे ।

उन्होंने श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन के कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अपना उद्बोधन रखा तथा श्री वाजपेई को अपने जीवन का आदर्श बताया ।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सतविंदर पाल सिंह बग्गा, जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा भारती सराफ, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती ज्योति वर्मा श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती रुकमणी नायर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सरजू अजय, जिला महामंत्री श्री राजेश लहरें, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री पंकज सोनी जिला महामंत्री श्री अनूप यादव, आईटी विभाग के जिला संयोजक श्री नवदीप नंदा, सोशल मीडिया सेल के जिला संयोजक श्री अजय चंद्रा, जिला कार्यालय प्रभारी श्री अमीलाल चौहान, भाजपा के दर्री मंडल अध्यक्ष श्री नारायण ठाकुर, कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह, कोसा बाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री अजय विश्वकर्मा, युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी रामअवतार पटेल, ऋषभ साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य मोर्चा व प्रकोष्ठ तथा मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!