ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

संभागायुक्त डॉ अलंग पहुँचे किसान विक्रम सिंह के खेत मे, गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण

  छत्तीसगढ़  कोरबा 5 अगस्त 2021/ संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की मौजूदगी में आज  किसान के खेत तक पहुँचकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। डॉ अलंग ने विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम जेंजरा के किसान श्री विक्रम सिंह के खेत पहुंच कर पटवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कराए जा रहे गिरदावरी कार्य का जायजा लिया। किसान श्री विक्रम सिंह अपने लगभग 2 एकड़ भूमि में सुगंधित धान का फसल ले रहे है। संभागायुक्त ने गिरदावरी कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को किसानों के खेतों तक जाकर खेत मे बोये गए फसल के सही रकबे को दर्ज करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय हैं है कि 1 अगस्त से 30 सितंबर तक गिरदावरी कार्य किया जा रहा है। जिसमें सभी खसरो का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन फसल प्रविष्टि की जा रही हैं, साथ ही धान की किस्म, पेड़, मकान, सिंचाई के साधन इत्यादि की प्रविष्टि भी की जा रही है। गिरदावरी कार्य के निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुंदन कुमार, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति सूर्य किरण तिवारी, उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित गांव के किसान, सरपंच, पटवारी, राजस्व निरीक्षक आदि मौजूद रहें।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!