ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

सट्टा पट्टी खेलाते सट्टेबाज चढ़े कुसमुण्डा पुलिस के हत्थे । आरोपीगण से नगदी रकम 40360 रूपये, एक नग एल.ई.डी टी.व्ही, दो नग मोबाईल, एक डाट पेन व सट्टा पटटी लिखा कागज जप्त

Chhattisgarh Korba 7 April 2022अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के विरूद्ध जुआ सटटा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही किये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर विशेष अभियान के तहत जुआ सटटा, आबकारी की कार्यवाही किये जाने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। जो आज दिनांक 07/04/2022 को दौरान टाउन पेट्रोलिंग अपराध विवेचना, जुआ सटटा अवैध शराब पतासाजी के मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमलीछापर रोड़ किनारे कुछ व्यक्ति लोगों से रूपये पैसे लेकर सटटा पटटी में सटटा नंबर लिखकर सट्टा खेला रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जो कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये तथा मौके पर शशिकांत मिश्रा, मंगतू राम चन्द्रा तथा नब्बोधना सुवाई रंगेहाथ सट्टा पट्टी लिखकर खेलाते पकड़े गये जिनके कब्जे से कुल नगदी रकम 40360 रूपये, एक नग एलईडी टीव्ही, दो नग मोबाईल, एक डाट पेन व सटटा पटटी को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, महिला प्रधान आरक्षक जलवेश कंवर, आरक्षक पुष्पेंद्र साहू, महेंद्र चंद्रा, श्याम गबेल की भूमिका रही।

नाम आरोपीगण

  1. शशिकांत मिश्रा पिता स्व. निर्भयनाथ उम्र 47 वर्ष साकिन इमलीछापर चौक कुसमुण्डा थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) 02. मंगतू राम चन्द्रा पिता स्व. रत्थुराम चन्द्रा उम्र 57वर्ष साकिन इमलीछापर चौक कुसमुण्डा, थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) 03 नब्बोधना सुवाई पिता भिखारी सुवाई उम्र 46वर्ष साकिन इमलीछापर चौक कुसमुण्डा थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!