छत्तीसगढ़
आधी रात नक्सली बताकर 6 ग्रामीणों की गिरफ्तारी
कांकेर।’ में पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात मुरागांव के आश्रित ग्राम भैसगांव और टोंडामरका से नक्सली बताकर छह ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। पुलिस के अनुसार, ये सभी 2015 से फरार नक्सली आरोपी थे, जिन्होंने ग्राम भैसगांव और टोंडामरका में तीन ग्रामीण परिवारों के साथ मारपीट कर उन्हें धमकी दी थी और गांव छोड़ने पर मजबूर किया था। गुरुवार को इस घटना के विरोध में कोतवाली थाने में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने 70 साल चंदन के ग्रामीण को भी गिरफ्तार किया है।



