ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

12वीं के एकाउंटेंसी विषय में 62 छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में इस बार छात्रों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इस वर्ष कुल 1197 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान रच दिया है।

10वीं में गणित में सर्वाधिक 689 छात्र शत-प्रतिशत अंक के साथ अव्वल

कक्षा 10वीं में सबसे अधिक छात्रों ने गणित विषय में शानदार प्रदर्शन किया है। 689 विद्यार्थियों ने इस विषय में पूरे 100 अंक हासिल किए। इसके अलावा सामाजिक विज्ञान में 166, विज्ञान में 81, अंग्रेज़ी में 47, संस्कृत में 25 और हिंदी में 23 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत अंक मिले हैं।

वोकेशनल विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

वोकेशनल स्ट्रीम के छात्रों ने भी पीछे नहीं छोड़ा। हेल्थ केयर में 17, ऑटोमोबाइल, सर्विस टेक्नोलॉजी, ब्यूटी एंड वेलनेस में दो-दो और एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर में एक-एक छात्र ने पूरे अंक प्राप्त किए हैं।

12वीं में भी 127 छात्रों ने हासिल किए 100 में 100 अंक

कक्षा 12वीं में एकाउंटेंसी विषय में सबसे अधिक 62 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा बायोलॉजी में 21, इकोनॉमिक्स में 14, मैथ्स और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में 6-6, जियोग्राफी और ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन में 4-4, फिजिक्स और बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस में 3-3, और एनाटॉमी, हाइजीन, इलेक्ट्रिकल ऑफ साइंस एंड मैथ्स और एग्रीकल्चर में एक-एक छात्र को पूरे अंक मिले।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!