ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में मनायी गई 77वीं पुण्यतिथि

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोर में 31 जनवरी को राष्ट्रपिता बापू की 77वीं पुण्यतिथि तथा शहीद दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी के द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय में उपस्थित सभी छात्रों तथा शिक्षकों ने भाग लिया। प्राचार्य मुखर्जी ने छात्रों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं यह महात्मा गांधी की ही देन है। बापू ने भारत को स्वतंत्र करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सारा देश बापू के इस योगदान को कभी नहीं भूला सकेगा और हमेशा उनका ऋणी रहेगा। महात्मा गांधी की हत्या आजाद भारत की पहली राजनीतिक हत्या थी तथा नाथूराम गोडसे आजाद भारत में फांसी की सजा पाने वाला प्रथम व्यक्ति था। महात्मा गांधी की हत्या ने सारे देश कोहला कर रख दिया। यह एक ऐसी क्षति थी जिसकी पूर्ति कभी संभव ही नहीं थी। इसी कारण इस दिन को शहीद दिवस के नाम से भी मनाया जाता है। अंत में प्राचार्य महोदय, सभी शिक्षकों तथा छात्रों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर के इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!